श्रीनगर में आतंकवादियों ने दो शिक्षकों की गोली मारकर हत्या की, रिश्तेदारों ने कहा कश्मीर नर्क है..

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार को आंतकवादियों ने एक और घटना को अंजाम दिया। आंतकवादियों ने श्रीनगर में दो शिक्षकों की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। श्रीनगर के ईदगाह इलाके के गवर्नमेंट बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में आतंकवादियों ने स्कूल में घूसकर प्रिंसिपल और एक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में प्रिंसीपल का नाम सुपिन्द कौर है और शिक्षक एक कश्मीरी पंडित है, जिसका नाम दीपक चंद है। गनीमत रही की उस उस समय स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे। इस घटना के बाद समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, मारे गए स्कूल शिक्षक दीपक चंद के एक रिश्तेदार ने कहा कि कश्मीर को स्वर्ग नहीं बल्कि नरक है। उन्होंने कहा, "हमें अभी भी धमकी भरे फोन आ रहे हैं। कश्मीर स्वर्ग नहीं है, नर्क है। हमें पिछले 30 सालों से निशाना बनाया जा रहा है।"
इससे दो दिन पहले, द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े आतंकवादियों ने 90 मिनट के भीतर अलग-अलग सड़कों पर तीन अलग-अलग गोलीबारी में तीन नागरिकों की हत्या कर दी थी।
इसमें कश्मीरी हिंदू फार्मासिस्ट माखन लाल बिंदू और एक गैर-कश्मीरी स्ट्रीट वेंडर, वीरेंद्र पासवान श्रीनगर में मारे गए, एक अन्य नागरिक, मोहम्मद शफी लोन की उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के नायदखाई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। कश्मीर के अंदर और बाहर दोनों जगह राजनेताओं और सोशल मीडिया यूजर्स ने हत्याओं की निंदा की।
श्रीनगर के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं की निंदा की और समुदाय से जवाब में एक साथ खड़े होने का आह्वान किया।