जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोडो यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान कोई ना कोई एक क्षण ऐसा होता है जिससे राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ रही है। अब कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी भी शामिल हो गई हैं। सोनिया और राहुल की एक फोटो कर्नाटक एमपी और कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदार शशी थरूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें राहुल गांधी सोनिया गांधी के जूते की लेस बांधते हुए नजर आ रहे हैं।
शशी थरूर ने एक शायरी लिखते हुए यह फोटो पोस्ट किया जिसे कुछ देर में पांच हजार से अधिक लोगों ने लाईक किया और एक हजार से अधिक यूजर्स ने रिट्विट कर चुके हैं।
थरूर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, "वो साँस भी लेती है तो, उनमें भी दुआएं होती हैं
माँओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं !"
वो साँस भी लेती है तो, उनमें भी दुआएं होती हैं
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) October 6, 2022
माँओं का तोड़ नही होता, माएँ तो माएँ होती हैं !🙏#BharatJodoYatra @INCIndia pic.twitter.com/npjsJnCah3
बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा कर्नाटक में चल रही है। दक्षिण भारत में कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा को खूब समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 4 सितंबर को कर्नाटक पहुंची थीं उन्होंने दशहरा पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा अर्चना की और आज मांड्या जिले के जक्कनहली से पदयात्रा में शामिल हुई। आज ही के दिन कांग्रेस ने सोनिया गांधी की पदयात्रा का एक वीडियो जारी किया जिसमें सोनिया गांधी राहुल के साथ पैदल चल रही हैं। कुछ दूर तक पैदल चलने के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें कार में बैठा दिया। वीडियो सोशल मीडिया आते ही वायरल हो गया और यूजर्स द्वारा खूब लाइक किया जा रहा है।