Baran crime: अवैध रूप से गांजे की खेती करने वाला आरोपी 56 पौधों सहित गिरफ्तार
बारां 8फरवरी,
उप महानिरीक्षक पुलिस सह पुलिस अधीक्षक बारां कल्याण मल मीना ने सभी थानाधिकारियों व वृताधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों गांजा, स्मैक, अफीम, डोडाचूरा आदि की
तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चला कर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस पर अभियान को
सफल बनाने हेतु सोजीलाल मीणा वृताधिकारी वृत अटरू के सुपरविजन में मानसिंह थानाधिकारी कवाई मय जाप्ता ने मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए परमानन्द धाकड़
निवासी सोलाहेड़ी के खेत में लगे अवैध मादक पदार्थ गांजा के 25 किलो 300 ग्राम वजन के 56 पौधों को जब्त कर परमानन्द को पुलिस हिरासत में लिया गया है। आरोपी से उक्त संबंध
में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी परमानन्द पुत्र भंवरलाल धाकड़ उम्र 53 साल निवासी सोलाखेड़ी कवाई।