विकसित भारत शिविर में आए हुए पात्रों को संवेदनशीलता के साथ करवाए लाभान्वित- डीएम शरद मेहरा
डीग, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा राष्ट्र के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह यात्रा दूरवर्ती गांव में पहुंचकर उन लोगों को योजनाओं की जानकारी और उनमें पंजीकरण कराने का मौका दे रही है जिन्हें योजनाओं की जानकारी ना के बराबर थी।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार ने बताया कि सोमवार को डीग में विकसित भारत शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान नववर्ष के अवसर पर भी जन-जन में योजनाओं की जानकारी और पंजीकरण कराने के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डीग के ग्राम पंचायत खोहरी और श्योरावली, कुम्हेर के ग्राम पंचायत ताखा और गुनसारा, नगर के ग्राम पंचायत टेस्की और जलालपुर और कामां के ग्राम पंचायत खेरली गुमानी और पाई में आयोजित की गई । एसीईओ ने बताया कि जिला कलेक्टर डीग के निर्देशानुसार शिविरों में अंतिम पंक्ति में खड़े पत्रों तक भी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है साथ ही शिविरों को स्वच्छ एवं सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिविरों में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम को ओर बढ़ावा देने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे अधिकाअधिक व्यक्तियों को शिविर तक लाए और उन्हें योजनाओं के बारे में प्रश्नोत्तरी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे शिविर में आए हर व्यक्ति तक आयुष्मान कार्ड में पंजीकरण सुनिश्चित करवाए साथ ही चिकित्सा शिविर में इलाज के पश्चात स्लिप भी प्रदान करे।
उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत आयोजित शिविरो में आमजन को केन्द्र सरकार की योजनाओं से बडी राहत मिल रही है तथा किसानों, युवाओं और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है।
मंगलवार को यहां आयोजित किए जाएंगे शिविर जिला परिषद के एसीईओ ने बताया कि मंगलवार को डीग के ग्राम पंचायत सिनसिनी और सोनगांव, कामां के ग्राम पंचायत नौगावां और बामनी, कुम्हेर के ग्राम पंचायत रारह और सैंट्रुक और नगर के ग्राम पंचायत सिहावली और झांझर में शिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत मध्यान् पूर्व नगर के इंदिरा सर्किल और मध्यान् पश्चात सीकरी के बस स्टैंड के पास शिविर आयोजित किए जाएंगे।