कैंप में आम जनता को अधिक से अधिक लाभान्वित करे : दीप्ति किरण माहेश्वरी
राजसमंद । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज निकटवर्ती ग्राम पंचायत एमडी व भाटोली में संकल्प यात्रा पहुंची तथा कैंप का आयोजन किया गया । डे नोडल अधिकारी संगीता व्यास ने बताया कि एमडी व भाटोली शिविर में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी , पूर्व प्रधान भानु पालीवाल उपप्रधान सुरेश कुमावत, मंडल अध्यक्ष संपतनाथ चौहान, दिग्विजय सिंह भाटी, पूर्व सरपंच मांगी लाल कुमावत, सरपंच यशवंत देराश्री, मांगीलाल सालवी अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे एसडीओ बृजेश गुप्ता, नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता, तहसिलदार नारायण प्रसाद शर्मा , द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण के चेक एवं महिला को पोषण किट वितरण किए गए।
कैंप के मुख्य अतिथि विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने समस्त विभागीय काउंटरों का अवलोकन कर , दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली तथा कृषि ऋण के चेक, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, पोषण किट इत्यादि वितरण किए गए उन्होंने उपस्थित समस्त कार्मिकों को केंद्र सरकार की व्यक्तिगत लाभ की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में राजीविका की महिलाओं द्वारा नुक्कड़ नाटिका 'धरती कहे पुकार' का मंचन कर आम जन को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया ।
लाभार्थी को 'मेरी कहानी मेरी जुबानी' के तहत नैनो फ़र्टिलाइज़र के लाभ व राजीविका से जुड़ने के फायदे की जानकारी दी ।
ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग, महिला पर्यवेक्षक द्वारा बाल विकास विभाग, कृषि अधिकारी द्वारा कृषि विभाग, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी आमजन को दी गई कैंप में किसान सम्मान निधि योजना के ई केवाईसी, पेंशन सत्यापन, उज्ज्वला योजना के नए कनेक्शन हेतु आवेदन किए गए केंद्र सरकार की योजनाओं मे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर, जीवन ज्योति योजना, की जानकारी देकर आवेदन तैयार कराए गए।।
इस अवसर पर , प्रोग्रामर सीमी कंसल, ग्राम विकास अधिकारी हुकमीचंद सालवी, सुरेश कीर, महावीर सिंह खिड़िया राहुल खटीक लक्ष्मण सिंह चारण सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन राजेश जोशी ने किया।