प्रशासन शहरों के संग अभियान, कुन्हाडी स्थित संत तुकाराम भवन में हुआ आयोजित

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत् नगर निगम कोटा उत्तर का शिविर गुरूवार को कुन्हाडी स्थित संत तुकाराम भवन में आयोजित किया गया। जिसमें 35 आवासीय पट्टे जारी कर विभिन्न योजनाओं में शिविर में आये हुए नागरिकों को लाभ प्रदान किये गये।
डीएलबी निदेशक दीपक नंदी ने शिविर का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि आम नागरिक शिविर से निराश होकर नहीं लौटे। अधिकारी प्रत्येक नागरिक को सरकार की मंशा के अनुरूप अभियान का लाभ प्रदान कर त्वरित रूप से समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्डवार अभियान में दिये जाने वाले आवासीय पट्टों को सूचीबद्ध कर लोगों को शिविर में ही पट्टा आंवाटन से संबंधित दस्तावेजों की पूर्ति करवाकर पट्टा वितरित करें। उन्होंने कहा कि पट्टा वितरण की प्रक्रिया का और सरलीकरण किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक नागरिक शिविर का लाभ ले सकें।
निदेशक ने शिविर में लगाये गये प्रत्येक स्टाल का निरीक्षण कर अधिकारियों द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी तथा निर्देश दिए कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आम नागरिक को योजनाओं का लाभ प्रदान करें। शिविर में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वरोजगार घटकों के तहत् मीना जांगिड़ को 1 लाख रूपये मसाला उद्योग के लिए ऋण उपलब्ध करवाया गया। शिविर में 1 ट्राईसाईकिल तथा 35 आवासीय पट्टे जारी किये गये, इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना के तहत् शिविर में 150 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हें संबंधित बैंकों के लिए भिजवाया गया। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम उत्तर वासुदेव मालावत, दक्षिण कीर्ति राठौड़, उपनिदेशक स्थानीय निकाय दीप्ति मीणा, उपायुक्त एचडी सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थि रहे।