प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान हो रहे वरदान साबित, पट्टे वितरण के साथ ही विभिन्न योजनाओं का मिल रहा है नागरिकों को मैके पर लाभ

शिवकुमार शर्मा
कोटा |

प्रशासन गांवों के संग की श्रृंखला में जिले 3 ग्राम पंचायतोें में शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत समिति सुल्तानपुर की ग्राम पंचायत चौमा मालियान, पंचायत समिति ईटावा की ग्राम पंचायत बागली एवं पंचायत समिति खैराबाद की ग्राम पंचायत उण्डवा में शिविर आयोजित किए गए। उन्होेंने बताया कि शिविरों में मौके पर ही आवासीय पट्टों का वितरण, सामाजिक सुरक्षा के तहत पात्रजनों को विधवा, वृद्धावस्था पेंशन जारी की जा रही है। विभिन्न विभागों द्वारा ग्राम स्तर की समस्याओं का मौके पर निराकरण कर विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
दक्षिण निगम में 39 पट्टा आवेदन लिये-
आयुक्त नगर निगम कोटा दक्षिण कीर्ति राठौड़ ने बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर निगम दक्षिण की वार्ड संख्या 3, 4, 11 व 12 का दशहरा मैदान सीएडी परिसर में शिविर आयोजित किया गया जिसमें 5 विवाह प्रमाण-पत्र, 32 जन्म प्रमाण-पत्र, 7 मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं 39 पट्टा आवेदन फॉर्म दिए गए। उन्होंने बताया कि शिविरों में आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ दिलाने के लिए फ्लैगशिप कार्यक्रम पुस्तिका, जनघोषणा-पत्र एवं राजस्थान सूजस का वितरण किया गया, जिसमें सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सम्मिलित हैं।
यूआईटी में 162 पट्टे जारी-
सचिव नगर विकास न्यास राजेश जोशी ने बताया कि यूआईटी द्वारा तरणताल परिसर में शिविर आयोजित किया गया जिसमें 200 आवासीय पट्टे जारी किये गये। उन्होंने बताया कि जारी किये गये पट्टो से नगर विकास न्यास को 32 लाख 90 हजार रूपये की आय प्राप्त हुई।