नयापुरा थानाधिकारी लाइन हाजिर थाने में युवक के स्वयं को आग लगाने का मामला

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

नयापुरा थानाधिकारी लाइन हाजिर

थाने में युवक के स्वयं को आग लगाने का मामला

कोटा 16 सितंबर। कांग्रेस पार्षद की प्रताड़ना और पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं करने परेशान युवक के आग लगाकर थाने में आत्मदाह करने के प्रयास के मामले में शहर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने नयापुरा थाने के एसएचओ भूपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं दूसरी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नयापुरा थाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की है। गौरतलब है कि नयापुरा थाना क्षेत्र के गांवडी निवासी राधेश्याम मीणा (40) का अपने ही वार्ड (66) के पार्षद हरिओम सुमन से विवाद चल रहा था। पार्षद व उसके समर्थकों ने राधेश्याम से मारपीट की थी। शिकायत करने पर भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नयापुरा थाना अधिकारी भूपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है वहीं एएसआई को भी लाइन में अटैच कर दिया है