जनहित प्रकरणों की पत्रावलियां प्रकरण सहित तत्काल करे प्रस्तुत- सीईओ

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

सीईओ ने पंचायतीराज योजनाओं में की प्रगति की समीक्षा, योजना प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के योजना प्रभारियों की मंगलवार को जिला परिषद स्थित कक्ष में समीक्षा बैठक लेते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी हुई पत्रावलियों को सम्पूर्ण प्रकरण सहित तत्काल प्रस्तुत किया जावे।

उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में पत्राचार पत्रावली प्रकरणों के संबंध में मुख्य शाखा प्रभारी सहित अन्य सक्षम अनुमोदित अधिकारी नियुक्त है। पत्रावली प्रस्तुत नहीं करने को गंभीरता से लिया जावेगा। उन्होंने महात्मा गांधी नरेगा योजना में विगत वर्षो के कार्यो को पूर्ण करवाने, रिजेक्टेड पेमेंट, जियो टेगिंग प्रकरणों की नियमित मोनिटरिंग करने के साथ ही श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

सीईओ प्रतिहार ने जनहित प्रकरणों का तिव्रता से निस्तारण करने हेतु नवाचार करते हुए निजि सहायक प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण प्रकरण निस्तारण रिकॉर्ड रजिस्टर संधारण प्रक्रिया प्रारंभ की। साथ ही शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया कि जिन प्रकरणों में अन्य विभागों अथवा पंचायत समितियों से समय पर सूचना प्राप्त नहीं होती उन प्रकरणों को रजिस्टर में प्रतिदिन दर्ज करवाया जावे। उन्होंने बताया कि रजिस्टर में दर्ज प्रकरणों की उनके द्वारा प्रतिदिन कार्यालय दिवस में समीक्षा की जावेगी।

उन्होंने प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन योजना में दर्ज होने वाले पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार शीघ्र राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। साथ ही एमपी व एमएलए एलएडी योजनाओं में यूसी सीसी मंगवाने, टेण्डर प्रकरण, कार्मिक हितार्थ कार्यो सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की।

इस दौरान वॉटरशेड के एसई सी.एल. सालवी, नरेगा एक्सईएन प्रियव्रत सिंह, इंजिनियरिंग एक्सईएन जितेन्द्र कुमार न्याती, लेखाधिकारी ईजीएस रामनारायण मीणा, आंतरिक अंकेक्षण लेखाधिकारी चन्द्र प्रकाश राव, अति0 विकास अधिकारी बंशीलाल मीणा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।