अतुल्य संसार
आपकी खबरों का संसार |
जयपुर | (किरदार ब्यूरो) किरदार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर साल की तरह इस साल भी प्रदेश की 251 मेघावी छात्राओं के अलावा वरिष्ठ पत्रकार, डॉक्टर,ऑफिसर,सोशल वर्कर,संस्थाओं आदि का भी सम्मान समारोह के साथ साथ उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में स्कॉलरशिप आदि कार्यक्रम करने जा रहा है इसके लिए 80 प्रतिशत से ऊपर की दसवीं, बारहवीं व कॉलेज स्तर की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं, इसके लिए आवेदन 22 अक्टूबर 2021 से निम्न स्थानों से हासिल कर सकते हैं, फार्म जमा करवाने की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2021 है इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। box # 31-32, किरदार बिल्डिंग बिलोचियान, बासबदनपुरा, जयपुर # हाइलाईट पेंटर, शॉप नंबर 25 अग्रवाल कॉलेज के सामने, जयपुर # जयपुर यूनानी मेडिकल, शॉप नंबर 42, घोड़ा निकास रोड, जयपुर # खलील अहमद हुसैनी टेंट हाउस शॉप नंबर 66, कर्बला चौराहा, जयपुर # सुपर फर्निशिंग शॉप नंबर 423, सुभाष चौक, जयपुर # जनता डेंटल क्लिनिक, मंदिर वाला पार्क, चारदरवाजा, जयपुर # पारस मेडिकल स्टोर, घोड़ा निकास रोड, जयपुर # आयशा यूनानी दवाखाना, शॉप नंबर 101 बिसायतियों का रास्ता, रामगंज बाजार, जयपुर |