शिवकुमार शर्मा
कोटा |
आगामी 9 सितम्बर को होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर की जा रही वार्ड 54, 55, 56, 35, 36, 4 ,34 की बैठकों मै बोलते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था गुंडों के हवाले हो गई हैं । आमजन अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगा हैं। अस्पतालों में चाकू चलने के बाद अब सिर्फ थानों में ही चाकू चलना शेष रह गया है। सरकार की अघोषित छूट के चलते पुलिस सिर्फ चालान के नाम पर आमजन को लूटने में लगी हैं। ऐसा लग रहा है पुलिस की निगाह में हेलमेट नहीं लगाना ही सबसे बड़ा गुनाह है। शहर में पिछले कई माह से कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी हैं।आये दिन हो रही आपराधिक घटनाओं को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहर गुंडों के हवाले हो चूका हैं।
गुंजल ने कहा कि कानून व्यवस्था में विश्वास रखने वाला आम आदमी सहम गया है। गुंजल ने कहा कि स्मार्ट सिटी का मतलब होता है शहर की बिजली, पानी,सड़क, यातायात व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम सुचारू हो पर केंद्र के स्मार्ट सिटी के पैसे को सिर्फ 10 कामो पर खर्च कर बर्बाद कर रहे हैं। गुंजल ने कहा कि मेरे कार्यकाल मै अकेले नदी पार पौने पाँच सौ करोड़ के काम हुए । हमने गली गली मै मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर काम किये।
गुंजल ने कहा कि आगमी 9 तारीख को विशाल प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेगा।