जमवारामगढ़ (संजय सेन) जमवारामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 5 बजे से ही सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी वो भी बिना सामाजिक दूरी, और मास्क तो किसी ने लगा ही नही रखा था। वैक्सीनेशन में ऐसी लापरवाही जमवारामगढ़ की जनता के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। जमवारामगढ़ की जनता के साथ प्रशासन को भी यहां पर सख्ती से कोरोनावायरस गाइडलाइन के तहत ही लोगों को वैक्सीनेशंस लगाने का कैंप लगाना चाहिए जब यहां प्रशासन से बात की गई तो प्रशासन ने भी इस बात को टाल मटोल की अपनी नियति रखी।
जिस प्रकार वैक्सीनेशन सेंटर पर भीड़ लग रही है उसे तो साफ जाहिर होता है कि अस्पताल प्रशासन ने यहां पर किसी तरह की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवा रखी है साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन का कोई भी पुलिस कर्मचारी सेवा में नहीं ले रखा है।
अगर प्रशासन से इसी प्रकार लापरवाही बढ़ती रही और ऐसे वैक्सीनेशंस कैंप लगते रहे तो लोगों में संक्रमण फैलने की बहुत घटनाएं घट सकती है इस घटना के संबंधित स्थानीय लोगों में भी काफी रोष था काफी जनप्रतिनिधि इस वैक्सीनेशन कैंप का विरोध कर रहे थे ताकि वैक्सीनेशन कैंप सही तरीके से लगे। ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो।