जयपुर। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना की सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। शिवसेना के मंत्री एंव राज्यसभा सदस्य एकनाथ शिंदे अन्य बागी विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी में मौजूद हैं। शिवसेना मंत्री एकनाथ शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि उनके साथ 40 विधायक मौजूद थे, जो "बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे"।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में गहराते राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इससे पहले मंगलवार शाम को, सीएम के निजी सहायक मिलिंद नार्वेकर और एमएलसी रवींद्र फाटक ने एकनाथ शिंदे के साथ सूरत के ले मेरिडियन होटल में बैठक कर उन्हें मनाने का प्रयास भी किया। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि चर्चा के परिणाम से सीएम उद्धव को अवगत कराया जाएगा।
इस बीच, भाजपा विधायक संजय कुटे ने भी सूरत के होटल में शिंदे के साथ बैठक की, जहां वह ठहरे हुए हैं। इस बीच, पार्टी ने शिंदे को पार्टी समूह के नेता के पद से हटा दिया है, उनकी जगह विधायक अजय चौधरी को नियुक्त किया है।
संजय राउत का भाजपा पर आरोप
महाराष्ट्र में चल रही सियासी उठा पटक के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। राउत ने ट्विट के जरिए कहा कि विधायक नितीन देशमुख सूरत में भाजपा कब्जे में हैं। मुंबई से उनका अपहरण किया गया। सोमवार रात उन्होंने खुद को छुड़ाने का प्रयत्न किया. तब उनके साथ गुजरात पुलिस व गुंडों ने बेरहमी से मारपीट की।
मुंबई के गुंडे भी वहां हैं. गुजरात की धरती पर हिंसा?