जयपुर। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme जल्द ही भारत में Realme 8 सीरीज की उत्तराधिकारी सीरीज रियलमी 9 को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब इस बात की पुष्टि भी कर दी है। इसके बारे में अधिक जानकारी 9 सितंबर को सामने आयेगी।
Realme 9 सीरीज लॉन्च की जानकारी
यह जानकारी हमें फ्रांसिस वोंग से मिली है, जो रियलमी इंडिया और यूरोप के सीएमओ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि कंपनी 9 सितंबर को एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है जहां बड़ी घोषणा की जायेगी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कंपनी रियलमी 9 सीरीज के लॉन्च डेट सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली है। Realme सीरीज में मुख्तय Realme 9 और Realme 9 Pro शामिल होने की उम्मीद है। लेकिन, ऐसी संभावना है कि यह Redmi Prime फोन की तरह एक Realme 9A और यहां तक कि एक Realme 9 Prime भी लॉन्च कर सकता है।
फिलहाल Realme 9 सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि फोन एक आकर्षक डिजाइन, आकर्षक प्रीमियम स्पेक्स और फीचर्स के साथ आएंगे। कंपनी इस सीरीज को लो बजट के तहत लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज की कीमतें 12000 से लेकर 15000 के बीच हो सकती है।
Realme से भी एक Realme Note 9 सीरीज़ लॉन्च करने की उम्मीद है, जो फिर से Xiaomi की Redmi Note सीरीज़ से प्रेरित होगी। इस बात की प्रबल संभावना है कि कंपनी इस बारे में अपकमिंग इवेंट में बात भी कर सकती है।
इस बीच, कंपनी भारत में Realme 8s और Realme 8i लॉन्च करने जा रही है। रियलमी 8s को मीडियाटेक डाइमेंशन 810 प्रोसेसर के साथ पेश किया जायेगा। वहीं 8i को मीडियाटेक हीलियो G96 SoC के साथ पेश किया जायेगा।