संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया
बूंदी 6 दिसंबर! डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति की ओर से संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया बुधवार को प्रातः अंबेडकर सर्किल लंका गेट बूंदी पर पुष्पांजलि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याण समिति के अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य महावीर मीणा, अखिल भारतीय रेगर महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार तगाया, कोषाध्यक्ष नंदलाल वर्मा ,पूर्व बैंक मैनेजर गोपीलाल चंदोलिया, अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष मुनिराज मेघवाल ,बेरवा विकास समिति के प्रवक्ता सुखदेव बेरवा , पार्षद हेमंत वर्मा , भोलाशंकर वर्मा ,केलाशचंद वर्मा, नीरज रैगर आदि ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धा से याद किया गया इस अवसर पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के मूल मंत्र शिक्षित बनो संगठित हो संघर्ष करो के मूल मंत्र का अनुसरण करने का आह्वान किया.
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा संभाग