सुवानिया चौपाल में जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

 

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को नैनवां पंचायत समिति की सुवानियां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें जिला कलक्टर रेणु जयपाल ने ग्रामीणों की समस्याएं जानी और मौके पर ही समस्याओं का समाधान कर राहत दी।
चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जिला कलक्टर से विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने तथा सीमा ज्ञान करवाने की बात कही। इस पर उन्हांेने अतिक्रमण हटाने के लिए उपखण्ड अधिकारी को निर्देष दिए। पीएम आवास व खाद्य सुरक्षा की समस्या पर जिला कलक्टर ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पोर्टल शुरू होने पर इसका लाभ उन्हें मिलने लगेगा। रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी श्योराम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मोजूद रहे।
खेती की उन्नत तकनीक का किया अवलोकन
रात्रि चौपाल से पूर्व जिला कलक्टर ने चैनपुरिया गांव के पास प्रगतिषील काष्तकार शोभाग मल मीना द्वारा नई तकनीक से की जा रही खेती का अवलोकन भी किया। उन्होंने काष्तकार द्वारा खेती में अपनाई जा रही तकनीक की सराहना करते हएु कहा कि अन्य काष्तकारों को भी इनका अनुसरण खेती में करना चाहिए। इस दौरान कृषि व नाबार्ड के अधिकारी भी साथ रहे। इससे पहले जिला कलक्टर ने नगर पालिका नैनवां का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं भी देखी।