संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
आमजन को त्वरित न्याय व सरकार की योजनाओं से जोडने के लिये प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत जिले के इटावा उपखण्ड के ग्राम रिनोदिया शविर आयोजित किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत रनोदिया के 125 लोगो को ग्राम पंचायत की आबादी क्षेत्र में पुश्तेनी मकानों के आवासीय पट्टें जारी किये गये। मनरेगा योजना में 2 परिवारों के जॉबकार्ड जारी किये गये। जन्म मृत्यु 4 प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन के 1 प्रमाण पत्र साथ ही 10 लाभार्थियों को उनकी पात्रता अनुसार वृद्धा, विधवा पेंशन जारी की गई। ग्रामीणों को वर्षाे बाद जब अपने मकानों का हक मिला तो उनके चेहरों पर खुशी खिल उठी।
अभियान मिथलेश बाई के लिए हुआ वरदान साबित-
ग्राम पंचायत रनोदिया में आयोजित शिविर मुण्डली निवासी मिथलेश बाई (उम्र 25 वर्ष) के लिए वरदान साबित हुआ। मिथलेश के पति दिलखुश की मृत्यु हो जाने पर घर से पति का साया हट जाने से दुखी थी। संतप्त और क्षुब्ध मन से कैम्प में आई मिथलेश को शायद ही उम्मीद थी कि उसका कोई काम कैम्प में होगा, वह एक दम खोई हुई सी थी, इस दौरान शिविर में विकास अधिकारी डॉ गोपाललाल मीणा की नजर एक वर्ष के नन्हे से बच्चे को गोद मे लिए खड़ी मिथलेश पर पड़ी जो उन्होंने महिला से जानकारी तो उसके साथ आये परिजन ने समस्या के बारे में अवगत करवाया। अब हमारा कोई नही है साहब, इसके पति का 4-5 माह से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नही हुआ है जिसे इसके पेंशन, पालनहार, नामांतरण, जन आधार ओर जॉब कार्ड भी नही बना हुआ है।
महिला की पीडा सुनने पर विकास अधिकारी ने तुरंत अनुज्ञाजारी कर ग्राम पंचायत से उसके पति का मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करवाकर विधवा पेंशन, पालनहार, जॉब कार्ड, फहोती नामान्तर आदि कार्ये कैम्प में मौके पर ही करवाकर महिला को राहत पहुंचाई। शिविर प्रभारी अधिकारी जिला रसद अधिकारी कोटा गोरधनलाल मीणा ने उनको ये सब सौगात भेंट की तो उसके आंखों में अश्रु धारा बह निकली और कहा कि माननीय मुख्यमंत्री और सरकार का भला हो जो ऐसे कैम्प चलाये जिनसे हमारा काम हुआ और हमे विश्वास है कि और जनता के भी ऐसे ही काम होते रहे।आप सभी का भला हो।
ये हुए कार्य-
तहसीलदार प्रीतम मीणा ने बताया कि शिविर में 59 नामान्तरण, 53 राजस्व अभिलेख, खातों का शुद्विकरण, आपसी सहमति से 2 खातों का विभाजन, 1 रास्ते के प्रकरण, सार्वजनिक , राजकीय प्रायोजनार्थ भूमि आवंटन व आरक्षण के 2 प्रकरणों में 3 हैक्टेयर भूमि एवं 4 लोगो के जाति , मूल निवास व हैसियत प्रमाण जारी किये। उन्होंने बताया कि 14 काश्तकारों को राजस्व रिकॉर्ड की प्रतिलिपियां वितरित की गई। ग्रामीणों ने सरकार के इस अभियान को उचित ठहराया व सरकार का आभार जताया।
समस्या के समाधान के दिये निर्देश-
शिविर में जिला रसद अधिकारी गोरधनलाल मीणा एवं खण्ड विकास अधिकारी डॉ.गोपाललाल मीणा ने ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। खण्ड विकास अधिकारी ने शिविर में ग्रामीणों को सरकार के अभियान की जानकारी देते हुये कहा कि गांव के प्रत्येक पात्र व्यक्तियों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ पहंुचे, इसी सोच के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओें का लाभ मिले। शिविर में अन्य विभागों के संबंधित अधिकारियों ने केम्प में ग्रामीणों की समस्या सुनकर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिये आवश्यक कार्यवाही की।
यह रहे मौजूद-
पीडब्लूडी एक्सईन मुकेश मीणा, बीसीएमएचओ डॉ यादवेंद्र शर्मा, अति.विकास अधिकारी राजेश जाटव, सहायक अभियंता अरविन्द दाधीच, सहायक विकास अधिकारी कैलाश चंद कुशवाह, सरपंच मौसमी बाई बैरवा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।