-साईकिल पाकर छात्राओं के चहरे खिले
-अब छात्राएँ साईकिल से चले
शाहपुरा न्यूज - शाहपुरा उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलोद में कक्षा 9 व 10 वीं की छात्राओं को राज्यसरकार द्वारा शुक्रवार को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। गौरतलब है कि कक्षा10 वीं की छात्राओं को पिछले साल साइकिल नहीं मिली थी लेकिन अबकी बार सत्र 2022 - 23 की कक्षा 9 वीं व 10 वीं की कुल 28 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रामेश्वर प्रसाद जाट, सरपंच राजेंद्र कुमार बुनकर, समाजसेवी सुभाष पौषवाल, भाजपा मंडल संयोजक मालीराम सराधना, देहात मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सराधना, भाजपा मंडल महामंत्री जयराम सराधना, कालूराम फौजी, राजेंद्र सराधना, गोपाल रावत, धूड़ाराम पौषवाल, स्कूल का समस्त स्टाफ व ग्रामीण और स्कूल के बालक - बालिकाएं मौजूद रहे।