दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया, 31 वर्षीय का है संक्रमित व्यक्ति, विदेश यात्रा भी नहीं की

जयपुर। कोरोना के बाद अब एक और आफत आ पडी है। देश में मंकीपॉक्स के मामले सामने आने लगे हैं। आज दिल्ली में पहल मंकीपॉक्स वायरस का मामला दर्ज किया गया है। मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति की उम्र 31 साल है और उसने कोई भी विदेश यात्रा नहीं की है। इस नये के साथ अब देश में चार मंकीपॉक्स के केस हो चुके हैं। इनमें से पिछले तीन मामले केरल से सामने आए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि वह व्यक्ति हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक पार्टी में शामिल हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने आज दोपहर 3 बजे मंकीपॉक्स पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई है। पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले इस व्यक्ति को तीन दिन पहले बीमारी के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके कल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पुष्टि की कि शहर में इस बीमारी का पता चला है। केजरीवाल ने ट्वीट किया "दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था। मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। हमने एलएनजेपी में एक अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमारी सबसे अच्छी टीम मामले को रोकने के लिए मौजूद है।

बता दें कि मंकीपॉक्स एक जूनोटिक वायरस है जिसमें चेचक के समान लक्षण होते हैं, लेकिन कम गंभीर होते हैं। वायरस का संचरण संक्रमित जानवरों से मनुष्यों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क के माध्यम से होता है। यह संक्रमित व्यक्ति की त्वचा या घावों, और श्वसन बूंदों के सीधे संपर्क के माध्यम से मनुष्यों से मनुष्यों में भी प्रेषित किया जा सकता है। हाल ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंकीपॉक्स के प्रकोप को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है

दुनिया भर के 75 देशों से अब तक 16,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। अफ्रीका में भी पांच लोगों की मौत की खबर है।