सौन्थली में गाजे बाजे के साथ निकाली सांड की शवयात्रा

संवादाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बुगाला
सौन्थली गांव में मंगलवार को सांड की अंत्येष्टि निकाली गई।नत्थूसिंह खरींटा ने बताया कि सांड की मृत्यु के बाद ग्रामीणों ने मनुष्य की तरह अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।अंत्येष्टि को फूलमालाओं व गुब्बारों से सजाकर शवयात्रा निकाली गई।शवयात्रा के आगे डांस करती घोड़ी व डीजे पर युवक नृत्य करते चल रहे थे।गांव के नथमल कुमावत द्वारा समाधि के लिए दी गई जमीन पर अंतिम संस्कार किया गया।पण्डित ओमप्रकाश शर्मा ने पूजा अर्चना कर रश्में निभाई।आगामी दिनों में इस स्थान पर रामावतार अग्रवाल परिवार द्वारा सांड प्रतिमा व शिवमंदिर का निर्माण करवाया जाएगा।इस दौरान गोपाल सिंह, अरविंद अग्रवाल, राकेश,डॉ हितेश,दीपक भार्गव,मनोज पारीक,विजय शर्मा, पंकज कुमावत, अभिषेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।