संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती ग्राम पंचायत लोहार्गल के लोहरडा में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई l लोहार्गल के युवा सरपंच जगमोहन सिंह शेखावत उर्फ जैकी साईकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रामस्वरूप सैनी ने की lइस अवसर पर अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों ने बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत सत्र 2020 _ 21 व 2021-22 के तहत 29 छात्राओं को साइकिलें वितरित की l इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद था l