प्रधानाचार्य के सेवानिवृत्त होने पर आंखों में आसू रोक नही पाई विद्यालय की बालिकाएं
कंटालिया :-
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण में कार्यरत कार्यवाहक प्रधानाचार्य हजारीमल मौर्य के सेवानिवृत्त पर विद्यालय की बालिकाएं गले मिलकर भाव विभोर हो गई। सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा पाली प्रकाश चन्द्र सिंगाड़िया ने सेवानिवृत्त होने वाले संस्था प्रधान के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। राज्य सरकार व शिक्षा विभाग की विभिन्न प्रकार की फ्लेगशिप योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले संस्था का साफा, शौर, माला, मोमेंटो, श्रीफल देकर बहुमान किया तथा दीर्घ की शुभकामनाए दी। सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में ग्रामीण का जन सैलाब उमड़ पड़ा। विद्यालय स्थापना के बाद ऐसा भव्य स्वागत समारोह पहले नहीं हुआ। सभी पूर्व छात्र - छात्राएं अपने चहते प्रधानाचार्य के रिटायरमेंट होने पर इतना दुखी हुई थी वह अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पाए।
सेवानिवृत्त संस्था प्रधान को ससम्मान गाजे - बाजे के साथ उनके प्रेतृक गांव कंटालिया पहुंचाया गया।
मुकेश राजा