बालिकाओं ने किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण, समझी सुविधा व संरक्षण से जुड़ी कानूनी जानकारियां

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

राष्ट्रीय बालिका दिवस(बालिका सप्ताह) के तहत महिला अधिकारिता विभाग, इंदिरा महिला शक्ति व मंजरी संस्थान के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शैक्षणिक भ्रमण किया।
अति. पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल ने बालिकाओं को सरंक्षण व सुरक्षा कानूनी संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि कभी भी कोई अपराध आपके सामने हो रहा हो तो उससे डरना नहीं चाहिए , डटकर मुकाबला करना चाहिए। बालिकाओं को जिले भर के थानों व महिला कानूनों की जानकारी दी।
सत्यनारायण मीणा ने महिला संबंधित मामलों की जानकारी देते हुए महिलाओं संबंधी योजनाओं, सुरक्षा सखी, आत्म रक्षा कोशल प्रशिक्षण, महिला डेस्क, डायन प्रताड़ना की जानकारी दी। बालिकाओं ने भ्रमण के दौरान आरटीआई, अपराध शाखा, एसटी एससी सेल, आमद रवानगी, डी एस बी , लोक सेवा गारंटी शाखा की विस्तृत जानकारी ली। इससे पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टिकर का विमोचन किया गया। इस दौरान रविराज मिश्रण, धर्मराज जोगी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रियंका बैरवा, शीला जाटव, भारती जाटव, खुशबू जाटव उपस्थिति रही।