सरकार अपना धर्म भूली, विपक्ष के नाते हमें निभाना है अपना फर्ज - गुंजल

शिवकुमार शर्मा

कोटाः-  आगामी 9 सितंबर को पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अगुवाई में किए जाने वाले प्रदर्शन में लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता भी भाग लेंगे, बोरखेड़ा स्थित निजी रिसोर्ट में लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 18, 19, 20 के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, इसी क्रम में नयापुरा स्थित कार्यालय पर तैयारियों के सिलसिले में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने शहर के अनुसूचित मोर्चे के कार्यकर्ताओं और नयापुरा मंडल के वार्ड संख्या 37,57,67 के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। विभिन्न बैठकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहा कि सरकार अपना धर्म नही निभा रही तो विपक्ष के नाते हमारा फर्ज बनाता है की अब सोई हुई सरकार को जगाए ओर जनता की वाजिब मांगो को लेकर संघर्ष करने को तैयार हो जाये। गुंजल ने कहा कि स्थानीय मंत्री चैराहे सजाने में व्यस्त है और शहर की जनता बिगड़ी कानून व्यवस्था और सड़कों पर हो रहे गड्डों से त्रस्त है। बाढ़ पीड़ित मुआवजों के लिए दफ्तर-दफ्तर धक्के खाने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इस राज से आमजन सहित समाज का प्रत्येक तपका त्रस्त और हताश है इस अवसर पर पूर्व पार्षद अतुल कौशल पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज साहू अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सपेला, शिवांग कुशवाहा, मुकेश मीणा ,मानसिंह लोधा युवा नेता विजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे।