संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरुवार को कोटा में श्रीकुलम शक्तिपीठ में ध्वज-पताका फहरा कर मंदिर का उद्घाटन किया तथा पूजा अर्चना कर देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
श्रीकुलम की पीठाधीश्वर मॉ नीति अंबा ने चुनरी ओढ़ाकर महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया, काशी से आये विद्ववान पंडितों ने पूजा अर्चना करवाई। उन्होंने मन्दिर में पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली एवं ंमन चैन की कामना की।
अधिकारियों ने की अगवानी-
राज्यपाल एक दिवसीय कोटा दौरे पर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों एवं विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने अगवानी की। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त कैलाश चंद मीणा, पुलिस महानिरीक्षक रविदत्त गौड़, जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़, पुलिस अधीक्षक शहर डॉ विकास पाठक, कुलपति कोटा विश्वविद्यालय प्रो.निलीमासिह, कुलपति वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय प्रो. आरएल गोदारा, कुलपति राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. आर.ए. गुप्ता तथा कुलपति राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय प्रो डीसी जोशी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर अगवानी की।