श्री मान्धाता बाला जी का भव्य प्राकट्य महोत्सव का आयोजन 1 जनवरी से 4 जनवरी तक होगा आयोजित

बून्दी 9 दिसंबर।  श्री मान्धाता बाला जी , टाइगर हिल बून्दी का " भव्य प्राकट्य महोत्सव - 2024 " का आयोजन दिनांक 1 जनवरी 2024 से 4 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है!


बाला जी के मुख्य पुजारी मनोज शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता सर्वदमन शर्मा ने बताया कि इस भव्य आयोजन की रूपरेखा हेतु दिनांक 10 दिसम्बर 2023 को श्री हनुमान धर्मशाला लंका गेट रोड बून्दी पर दोपहर 11 बजे समस्त सकल हिन्दू समाज की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया है।

बाला जी महाराज की आज्ञा अनुसार सकल हिन्दू समाज के सभी संघ , परिषद , समिति , मंच , समाज , अखाड़ा , गेर राजनीतिक दलो के पदाधिकारी व सभी हिन्दू भाइयो को विनम्र आग्रह के साथ सादर आमंत्रित किया जाता है , आप सभी अपनी अपनी गरिमा पूर्ण उपस्थिति दर्ज कराए ।