संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा
राजकीय उच्च0 प्राथमिक विद्यालय मानपुरा के पहली से पांचवी कक्षा तक के 177 बच्चों को लायंस क्लब कोटा साउथ द्वारा विद्यालय गणवेश का वितरण किया गया।
क्लब अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा ने बताया कि उक्त गणवेश लायन आर0पी0चंद्रकांता मित्तल द्वारा उनके भ्राता स्वर्गीय जगदीश मित्तल की पुण्य तिथि पर क्लब द्वारा संस्था प्रधान गायत्री जीको भेंट की , जिसे विद्यार्थीओं को उनके कदानुसार वितरित कर दी गयी।
क्लब सचिव लायन अशोक जैन ने शारीरिक शिक्षिका के साथ मिलकर छात्र छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की, जिसमे छात्रा वर्ग में प्रथम अंजली मेघवाल, द्वितीय काजल एवम तृतीय रिद्धि रही।उधर छात्र वर्ग में प्रथम यशवंत, द्वितीय योगेश एवम तृतीय आनंद रहे।
क्लब कोषाध्यक्ष लायन विजेन्द्र व्यास ने प्रातः 10.30 बजे किशोरपुरा कायन हाउस में गोधन को हरा चारा व गुड़ की सेवा दी।
क्लब अध्यक्ष डॉ0 जगदीश शर्मा ने सभी उपस्थित लायंस एवं स्कूल स्टाफ के साथ मिलकर पौधारोपण किया, तथा क्लब की ओर से सभी विजेता रहे छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया, साथ ही विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को मित्तल परिवार की ओर से फलाहार करवाया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन एस0के0 विजय, कुसुम गुप्ता, कृष्ना विजय, दिनेश मित्तल, उषा मित्तल संस्था प्रधान श्रीमती गायत्री एवम शाला स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंतमें गायत्री द्वारा क्लब को धन्यवाद ज्ञापित किया।