सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता: आईएएस टाक
नोबल स्कूल की पूर्व छात्रा आईएएस मेविस टाक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
फालना (महेंद्र मेवाड़ा ) हाल ही में यूपी एस सी में 386 वीं रेंक पर चयनित मेविस टॉक नोबल स्कूल की पूर्व छात्रा रही है इस अवसर पर एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन नोबल स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया और पूर्व छात्रा को बधाई दी गई।
फालना बाली नगर के प्रबुद्ध गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मेविस टाक ने अपने उदबोधन में कहा कि सफलता की पूंजी कठोर मेहनत और तपस्या है इसका कोई शॉर्टकट नहीं होता है माता पिता और परिवार के सहयोग के बिना यह मुकाम हासिल कर पाना उनके लिए असंभव था।
इस अवसर पर नगर पालिका की अध्यक्षा ललिता शाह ने बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
विद्यालय की संरक्षिका सुधा वर्मा ने माला और स्मृति चिन्ह प्रदान कर मेविस का हौसला अफजाई की।
इस अवसर पर बहादुरसिंह खालसा,श्याम सिंह जोधा,नरेंद्र सुथार गोपाल पारीक, अमित मेहता,डॉ. माधो सिंह इंदा, रामकिशोर गोयल, शक्ति सिंह श्रीसेला, शिवदयाल सोलंकी, महावीर सोलंकी, अनिल सिंह,मोहित मेहता,करीम टाक, सलीम टाक, असलम टाक मौजूद रहे।