बॉक्स ऑफिस पर The Kashmir Files का धमाल, आज छू सकती है 150 करोड़ का आंकड़ा

जयपुर। विवके अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। रिलीज होन के पहले सप्ताह में इस फिल्म ने 118 करोड से ज्यादा कमाई कर ली । वहीं, इस शनिवार को फिल्म ने 25 करोड़ के लगभग कमाई की है। अगर फिल्म का प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो आज रविवार को यह फिल्म 150 करोड के जादुई आंकडे को जल्द छू सकती है। इस फिल्म के सामने अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे फिकी पडती हुई नजर आ रही है।

विवादों के बाद बढ़ा कलेक्शन
इस फिल्म को बनाने में मात्र 15 करोड रूपये खर्च हुए हैं। रिलीज के शुरूआत में किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म 150 करोड़ के आंकडे तक पहुंच जायेगी। लेकिन कपिल शर्मा शो पर इस फिल्म के प्रमोशन नहीं करने पर इस फिल्म पर विवाद शुरू हो गया और फिर इस फिल्म ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया। दरअसल यह फिल्म 1990 के समय में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार और उनके पलायन पर आधारित है।

बच्चन पांडे और राधे श्याम धाराशाई
द कश्मीर फाइल्स से पहले रिलीज हुई प्रभाव राधेश्याम भी इस फिल्म के सामने टिक नहीं सकी। वहीं वॉलीबुड खिलाडी की फिल्म बच्चन पांडे रिलीज के पहले दिन 13.5 करोड की ही कमाई कर सकी जो कि द कश्मीर फाइल्स से 4.5 करोड कम है। हालांकि दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर इनकी तगड़ी फाइट देखने को मिली।