Dausa: वाहन चोरों का सरगना गिरफ्तार, मौज मस्ती के लिए करता था चोरी, 12 बाइक जब्त

जयपुर। दौसा जिले में बढ़ती बाइक चोरियों पर नकेल कसने में नाकाम रह रही दौसा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली । शनिवार को दौसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरों के सरगना को धर दबोचा। यह चोर गैंग का मास्टरमाइंड अलवर के थानागाजी क्षेत्र के गांव रूपा का बास से गिरफ्तार किया गया है जिसके घर से 12 बाइक जप्त की गई है। आरोपी का नाम दीपक मीणा है चौकी 10वीं फेल है। 19 साल का यह चोर अपनी मौज मस्ती और पार्टी करने के लिए बाइक चोरी करता था। 

ने पूछताछ में पता चला है कि दीपक मीणा ने दोसा शहर सहित शाहपुरा, कोटपुतली, जयपुर इलाके से बाइक चुराई थी। दीपक ने कहा कि वे पिछले 2 साल से चोरी के मामले में सक्रिय है गांव से बस में बैठकर के लिए जाता था और भीड़-भाड़ इलाके को चोरी के लिए चुनता जैसे कि कॉलेज बैंक या मैरिज गार्डन बाइक चालक पर नजर रखता जैसे ही चालक अपने काम के लिए बाइक को छोड़कर जाता मास्टरमाइंड दीपक मीणा मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाता था पूछताछ में सामने आया है कि दीपक चोरी की बाइकों को ग्राहक ढूंढ कर तीन से ₹4000 में बेच देता था यदि कोई ग्राहक नहीं मिलता तो वह पार्ट्स को अलग-अलग करके दुकानों पर बेचता था और उन पैसों से दोस्तों के साथ पार्टी करता और मौज मस्ती करता. 

 कोतवाली सीआई लाल सिंह यादव ने बताया की गैंग के मुख्य आरोपी दीपक मीणा और दीपू मीणा निवासी रूपा का बास थानागाजी अलवर सैंथल रोड बाईपास पुलिया के नीचे से एक चोरी की मोटरसाइकिल से घूमते हुए पकड़ा गया है। दीपक से पूछताछ जारी है ।अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी वारदातों में खुलासा होने की संभावना है।