हिण्डोली बून्दी ( धर्मेन्द्र सुवालका ) हिंडोली चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा आज बूंदी के दौरे पर रहे । दौरे के दौरान उन्होंने हिंडोला के तालाब गांव प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की जमीन का जायजा लिया, तथा अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए । वहां पर प्रस्तुत मॉडल देखते हुए ।अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हेरिटेज लुक के हिसाब से भी मेडिकल कॉलेज को बनाने के निर्देश दिए हैं ।
वहीं डॉ रघु शर्मा का कहना था कि लगातार सरकार स्वास्थ्य को लेकर सजग है और सेवा में लगातार विस्तार कर रही है। राजस्थान में बूंदी ही नहीं अपितु संपूर्ण राजस्थान में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार रूप स्थानीय मुख्यमंत्री द्वारा दिया जा रहा है । डॉक्टर रघु शर्मा का कहना था कि आने वाले 15 माह में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो जाएगा ,वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल में बनने वाला मेडिकल अस्पताल का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा ।
हेरिटेज लुक की बात करते हुए डॉ रघु शर्मा ने कहा कि मेडिकोटूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आयुर्वेद विभाग में काफी प्रयास किए जा रहे हैं ,तथा पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए भी स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है ।
यही कारण है कि राजस्थान में स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वास्थ्य सेवा में विस्तार कर रहा है और आमजन को लाभ मिल रहा है। कई योजनाएं स्वास्थ्य विभाग की है ताकि गरीब का लड़का भी डॉक्टर बन सके और गरीब भी अपना इलाज मुफ्त में करा सके,
इस दौरान एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी, तहसीलदार केसरी सिंह सहित चिकित्सा विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।