Whatsapp पर गलत व्यक्ति को कर दिया है मैसेज तो अब दो दिन तक Delete सकते हैं

जयपुर। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एक नया अपडेट जारी किया है जिसमें व्हाट्एप पर किसी व्यक्ति को भेजे मैसेज गये मैसज को डिलीट करने के समय को बढा गया है। अब यूजर्स दो दिन तक सेंड किये गये मैसेज को या चैट को डिलीट कर सकते हैं। गौरतलब है कि व्टाट्एप ने सन 2018 में डिलीट फॉर एवरीवन फीचर पेश किया था जिससे उपयोगकर्ता भेजे गए संदेश को डिलीट कर सकते हैं। उस समय उपयोगकर्ताओं के पास अपने द्वारा भेजे गये मैसेज को हटाने के लिए लगभग सात मिनट का समय था। इसके बाद कंपनी ने इस समय सीमा को बढाने के लिए एक और अपडेट रिलीज किया जिसमें समय सीमा बढ़ाकर एक घंटे आठ मिनट और 16 सेकंड कर दी गई थी। और अब कंपनी लिमिट को और बढ़ाकर एक कदम और आगे ले जा रही है।

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप ने आज घोषणा की कि यूजर्स अब व्हाट्सएप पर ऐसे मैसेज को मिटाने के लिए दो दिन का समय मिलेगा जिसे किसी गलत व्यक्ति को या गलत समूह भेज दिया हो। व्हाट्सएप ने घोषणा की कि उपयोगकर्ताओं के पास अब एक संदेश को हटाने के लिए दो दिन और 12 घंटे का समय है।

बता दें कि यह अपडेट ऐसे समय में आया है जब ऐप्पल आईओएस 16 के रोल आउट के साथ अपने आईमैसेजिंग ऐप में अनसेंड बटन पेश करने की योजना बना रहा है। यह सुविधा आईफोन और आईपैड उपयोगकर्ताओं को एक विशिष्ट समय सीमा के भीतर भेजे गए मैसेज को अनसेंड करने में सक्षम बनायेगी। यानि इंस्टाग्राम की तरह मैसेज सेंड करने पर निश्चित समय सीमा के भीतर अनसेंड किया जा सकेगा।

बता दें कि मैसेजिंग ऐप के इस नये फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को व्हाट्सएप का नवीनतम संस्करण डाउनलोड करना होगा।