जयपुर। राजस्थान के कोटपूतली में एक ढाबे पर बदमशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी, और वजह थी सिर्फ इतनी कि ढाबे वाले ने भिंडी की सब्जी बनाने से इंकार कर दिया। घटना कल देर रात की है। पुलिस ने बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है।
जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि कल रात को तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर पूतली पावर हाउस के सामने शर्मा पवित्र भोजनालय पहुंचे। उस समय लगभग रात के साढ़े बारह बज रहे थे। बदमाशों ने ढाबे वाले से भिंडी की सब्जी बनाने को कहा। ढाबे वाले के मना करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। और साथ ही वहां के वेटर्स आर अन्य स्टॉफ के साथ मारपीट करने लग गये। ढ़ाबे पर बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया और वेटर को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से तीनों बदमाश फरार हो गये। ढ़ाबे मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। आज बदमाशों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।
शंकरदत्त शर्मा ने कि बदमाशों को पकड़ने के लिये RPS रामकुमार कस्वां और दिनेश कुमार यादव ने इंस्पेक्टर दिलीप सिंह के साथ टीम बनाई। और बदमशों को पकड़ने के लिए दबिश दी। फायरिंग करने वाले बदशमों में ओमप्रकाश उर्फ ओमी (23) पुत्र धर्मपाल गुर्जर निवासी नांगल पंडितपुरा कोटपूतली जयपुर, विजय गुर्जर (19) पुत्र बलबीर निवासी मोहल्ला बडाबास वार्ड नंबर 27 कोटपूतली व सुमेर कुम्हार उर्फ कालू (20) पुत्र ख्यालीराम निवासी पावर हाउस कोटपूतली जयपुर शामिल थे जिन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।