भीड ने अंकिता की हत्या के आरोपियों को किया आधा नंगा, कर दी जबरदस्त धुनाई

जयपुर। पूर्व भाजपा राज्यमंत्री के बेटे सहित ऋषिकेश में हुए अंकिता भंडारी हत्‍याकांड में पकड़े गए तीनों आरोपियों की गस्साई भीड ने जबरदस्त तरीके से धुनाई कर दी। भीड ने तीनों आरोपियों के कपडे फाडकर अधःनंगा कर दिया। जब पुलिस तीनों आरोपियों को जीप में बैठाकर कोर्ट ले जा रही थी उसी समय पर गुस्साई भीड ने उन पर हमला कर दिया। लोगों ने जीप के शीशे तोड़कर आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी जबरदस्त पिटाई कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज करवा कर भीड़ को वहां से हटाया। आरोपियों की पिटाई करने में महिलाएं बडी तादात में मौजूद थी। इसके बाद भीड ने वनन्तरा रिजॉर्ट में भी जाकर पत्‍थरबाजी की।

गौरतलब है कि मृतिका अंकिता भंडारी वनन्तरा रिजॉर्ट पर रिसेप्शनिस्ट थी। आरोपी भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्या के बेटे पुलकित आर्या समेत तीन लोग अंकिता को वेश्यावृत्ति में ढकेलना चाह रहे थे लेकिन रिसेप्शनिस्ट ने इसके लिए मना कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने अंकिता को मारकर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। प गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट रिजॉर्ट में आने वाले कस्टमर के पास जाने से मना कर रही थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया अंकिता भण्डारी गुमशुदगी प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने धारा 302 एवं 201 की धाराएं बढ़ा दी गयी हैं।