द नाहर फाउंडेशन बून्दी ने पौधरोपण व परिचर्चा कर मृदा दिवस मनाय
बून्दी 5 दिसम्बर 2023। द नाहर फाउंडेशन बून्दी के द्वारा आज विश्व मृदा दिवस पर "मिट्टी और पानी, जीवन का एक स्त्रोत" विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
परिचर्चा की शुरुआत उप वन संरक्षक ओमप्रकाश जांगिड़, द नाहर संस्था के संरक्षक महाराव राजा वंशवर्धन सिंह , अध्यक्ष विट्ठल सनाढय, उपाध्यक्ष महाराजा बलभद्र सिंह ने उपवन संरक्षक कार्यालय परिसर में गूलर का पौधारोपण करके की।
उपवन संरक्षक जांगिड़ ने द नाहर संस्था द्वारा इस तरह के आयोजन की प्रशंसा की साथ ही इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मृदा प्रबंधन में बढ़ती चुनौतियों का समाधान करके किसानो और आम लोगों को मिट्टी स्वास्थ्य के प्रति तथा जीवन में मिट्टी के योगदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना बताया।
फाउंडेशन संरक्षक वंशवर्धन सिंह ने कहा कि मनुष्य का सारा जीवन मिट्टी से शुरू और मिट्टी में खत्म हो जाता हैं, यह दूसरों को भोजन, दवा और हमारे पानी को छानने का स्त्रोत हैं। हममें से अधिकांश लोग मिट्टी को हल्के में लेते है हमें इसके संरक्षण की नितांत आवश्यकता हैं। संस्था अध्यक्ष विट्ठल सनाढय, उपाध्यक्ष महाराजा बलभद्र सिंह, सचिव संजय खान, सदस्य जोगेंद्र सिंह चौंतरा का खेड़ा ने भी विषय सम्बंधित अपने विचार रखें।
इस दौरान द नाहर संस्था के सदस्य डॉ नरेश कुमार शर्मा, विजय सिंह सौलंकी, महेन्द्र सिंह उलेड़ा, पूरणमल लालावत, सागर जैन, वन विभाग से जुड़े नरेंद्र सिंह सौलंकी , हीरा लाल, भरत लाल, राजेश शर्मा, कन्हैया लाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फाउंडेशन के सचिव संजय खान ने किया।
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा संभाग