इस कंपनी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भारतीय बाजार में मचायेगा धूम, लॉन्च की मिली पुख्ता जानकारी

जयपुर।  दिग्गज टेक कंपनी और स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो अब भारत में Flip स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि  वह जल्द ही एक ग्लोबल इवेंट में अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आज खुलासा किया कि वह 15 फरवरी, 2023 को एक वैश्विक लॉन्च इवेंट में अपने फोल्डेबल फोन को क्लैमशेल डिजाइन के साथ लॉन्च करेगी, जिसे Oppo Find N2 Flip के नाम से जाना जायेगा।   कंपनी ने यह भी घोषणा की कि फोन को वैश्विक बाजारों में लॉन्च करने के अलावा, यह भारत में भी फोन लॉन्च करेगा, जो देश में आने वाला कंपनी का पहला फ्लिप फोन होगा। आइये यहां फाने के बारे में मिली पूरी जानकारी आपको दे देते हैं। 

कंपनी ने आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन  Oppo Find N2 Flip की एक तस्वीर पेश की है जिससे पता चलता है कि  भारत और दुनिया भर में हर जगह ब्लैक और लैवेंडर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि अभी  भारत में इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी के आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दि गई है लेकिन  हम पहले से ही ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप के बारे में अधिकांश विवरण जानते हैं क्योंकि कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में चीन में फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च किया था। 

Oppo Find N2 Fli स्पेशिफिकेसंश
 चीन में लॉन्च किया गया ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप 6.8-इंच प्राथमिक एफएचडी + AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिज्यूलॉशन 1080 x 2520 पिक्सेल  है। और यह  120Hz रिफ्रेश रेट और   1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस  ​को सपोर्ट करती है।  यह 382 x 720 रिज़ॉल्यूशन के साथ 3.62 इंच का कवर डिस्प्ले भी स्पोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो यहां मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000+ मिलेगा  जो 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह Android 13-आधारित ColorOS 13.0 चलाता है।

कैमरे की बात करें तो Oppo Find N2 Flip स्मार्टफोन में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। आगे की तरफ इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा है। बैटरी की बात करें तो Oppo Find N2 Flip में 4,300mAh की डुअल-सेल बैटरी है जो 44W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक से लैस है।

related post