राजकीय विधि महाविद्यालय बूंदी में ली गई संविधान की शपथ

संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

राजकीय विधि महाविद्यालय बूंदी में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण बूंदी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती सीमा पोद्दार तथा वरिष्ठ अधिवक्ता शिफा उल हक मौजूद रहे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने भारत के संविधान के उच्च आदर्शों एवं मूल्यों के बारे में अपने विचार प्रकट किए कार्यक्रम में छात्र विजेंद्र जादौन एवं छात्रा रिया अंसारी ने संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्तव्यों के महत्व के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम के शुभारंभ में सहायक आचार्य श्री इंद्र चंद कुमावत ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया एवं मंच संचालन डॉ रजनी परमार ने किया कार्यक्रम के अंत संविधान की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ तथा सहायक आचार्य प्रांजल मिश्रा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ |