अभिभाषक परिषद के कार्यालय का उद्घाटन विधायक हरिमोहन शर्मा व समाजसेविका रेखा शर्मा ने किया
बूंदी 6 जनवरी। अभिभाषक परिषद के कार्यालय का उद्घाटन बूंदी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिमोहन शर्मा व पूर्व बाल कल्याण समिति सदस्य, रघुनाथ अकादमी की संचालिका व समाजसेविका रेखा शर्मा पत्नि पूर्व बार अध्यक्ष स्व अनिल शर्मा ने फीता काटकर किया। नवनिर्वाचित अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने अभिभाषक परिषद कार्यालय को नव सुसज्जित, व्यवस्थित व सुविधायुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारीगण के लिए बनाया है। अभिभाषक परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा की याद में उनकी पत्नी समाजसेविका रेखा शर्मा द्वारा अभिभाषिक परिषद के कार्यालय के लिए ए.सी. लगवाया गया है। मीडिया प्रभारी अंचल राठौर ने बताया कि अभिभाषक परिषद् कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता के रूप में आपके बीच रहते हुए कार्य किया अब विधायक होने के नाते अधिवक्तागण के बीच बेहतर सुविधाएं देने जिम्मेदारी बनती है, जिसे हमेशा पूरा करने का प्रयास करूंगा।
विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि समाजसेविका रेखा शर्मा साहसिक कार्यों का स्वागत किया साथ ही अनिल शर्मा के परिवार के लिए सहयोग में हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर समाजसेविका रेखा शर्मा ने कहा कि मेरे ससुर एडवोकेट स्व.रघुनाथ प्रसाद शर्मा एवं पति एडवोकेट स्व.अनिल शर्मा के लिए अधिवक्तागणों के सहयोग की हमेशा ऋणी रहूंगी। आप सभी के बीच जो समय गुजारा है वह यादगार पल रहेगा। आपके लिए हमेशा मेरे दोनों हाथ सहयोग के लिए खुले रहेंगे। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा व सचिव संजय जैन के समाजसेवी का रेखा शर्मा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर विधायक हरिमोहन शर्मा एवं समाजसेवी का रेखा शर्मा का कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपाध्यक्ष नारायण सिंह गौड, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र लाठी, सहसचिव सुश्री कविता कहार, पुस्तकालय सचिव सुरेंद्र कुमार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य शाइस्ता परवीन, जितेंद्र कुमार जैन, उमाशंकर नागर, अजय सिंह मीणा, नईम हुसैन आदि ने माला पहनकर व गुलदस्ता भेटकर का स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रंगबल्लभ चतुर्वेदी, प्रकाश भंडारी, रामदत्त शर्मा, कैलाश नामधराणी, विजय मेहता, रमेश भंडारी, दिनेश पारीक, कैलाश गुप्ता, अशोक शर्मा बाबा, अब्दुल मन्नान, जगदीश गुप्ता, राकेश ठाकोर, आनंद सिंह नरूका, नागेंद्र सिंह हाडा, मुकेश शर्मा, हनीफ अंसारी, अनुराग शर्मा, भूपेंद्र सहाय सक्सेना, हरीश गुप्ता, कन्हैयालाल मीणा, महावीर मीणा, योगेश यादव, शिव तोषनीवाल, नवेद केसर लखपति, गोपाल गुप्ता, शिफा उल हक, संजय शर्मा, कपिल सैनी, सत्यनारायण नागर, किशन वर्मा आदि उपस्थित रहे।