-मुगल शासकों द्वारा हिन्दुओं के मंदिरों पर अवैध कब्जा हुए,
-ओवेसी को इतिहास का पता होना चाहिए, ओवेसी पहले इतिहास पढ़े - दिनेश शर्मा
मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे हैं दिनेश शर्मा ने कहा कि पहले मुगल शासको द्वारा हमारे हिंदुओं के मठ मंदिरों पर अवैध कब्जा किया गया था, क्या ओवैसी को याद नहीं है, पहले ओवैसी इतिहास पड़ें उसके बाद में मुस्लिम युवाओं को भड़काने का काम करें, हमारे हिंदू शांतिप्रिय हैं, हिंदुओं ने कभी भी अत्याचार नहीं किया था लेकिन मुगल शासको द्वारा हिंदुओं पर अत्याचार किया गया था और मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा कश्मीर से हिंदुओं को भगा दिया गया क्या यह ओवैसी को पता नहीं है । हिंदुओं के घरों को कश्मीर से उजाड़ दिया गया, क्या ओवैसी भूल गए इन सभी बातों को। मुस्लिम युवाओं को ओवैसी द्वारा सच्चाई बताया जाना चाहिए जबकि ओवैसी मुस्लिम युवाओं को उल्टा भड़का रहे हैं, ओवैसी को इतिहास पढ़ लेना चाहिए।