64-MP कैमरा से लैस सैमसंग के इस लोकप्रिय फोन की कीमत 1,000 रुपये बढ़ी

जयपुर। सैमसंग ने भारत में अपने ए सीरीज के एक लोकप्रिय स्मार्टफोन की कीमत कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। इस फोन को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। इस फोन का नाम है — सैमसंग गैलेक्सी ए 52। इससे पहले कंपनी ने गैलेक्सी ए52एस की कीमतों में बढोत्तरी की थी।

सैमसंग गैलेक्सी ए52 की भारत में नई कीमत
सैमसंग गैलेक्सी A52 का 6GB रैम / 128GB स्टोरेज वैरिएंट अब 27,499 रुपये में मिलेगा । पहले इसकी कीमत 26499 रूपये थी। वहीं, और 8GB रैम / 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। बढ़ी हुई कीमत वर्तमान में सैमसंग इंडिया ऑनलाइन स्टोर और अमेज़ॅन दोनों पर दिखाई दे रही है।

सैमसंग गैलेक्सी ए52 के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए52 में 6.5 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह फोन 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720G SoC प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 8GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस Google के Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में पावर देने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

डिवाइस में पीछे की तरफ क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य कैमरा 64-मेगापिक्सल का
है। वहीं, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो है। सामने की तरफ ह सेल्फी लेने के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।