जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलकमल के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तृतीय दिवस का हुआ कार्यक्रम

डीग, मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय, डीग में सोमवार  को राष्ट्रीय सेवा योजना  सात दिवसीय शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रही। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती नीलकमल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केशव शर्मा ने माँ शारदे के समक्ष  दीप प्रजवलन के साथ किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीलकमल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का महत्व केवल सरकारी नौकरी प्राप्त करना ही नहीं है बल्कि शिक्षा के साथ में समाज सेवा से जुड़कर अपने व्यक्तित्व का विकास करना भी है । उन्होंने स्टार्टअप पर चर्चा करते हुए स्वंय का रोजगार शुरू करने को भी प्रोत्साहित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य विद्यार्थियों को समझाते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने  एंव  समाज सेवा में भागीदारी निभाने की बात कही। महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके परिणाम  निम्न अनुसार रहे । प्रथम स्थान पर रेनू एवं ग्रुप  द्वितीय स्थान पर अनु एवं ग्रुप तथा तृतीय स्थान पर पायल तथा ग्रुप रहे । स्वयंसेवक छात्राओं नंदिनी एवं ग्रुप द्वारा समाज में व्याप्त दहेज  प्रथा पर नाटक के जरिए समाज के लोगो को  ना तो दहेज लेने और ना ही दहेज देने का संदेश दिया!प्रस्तुत किया गया इस । अवसर पर वरिष्ठ शंकर सदस्य डॉक्टर ईशा शर्मा, डॉक्टर सतीश चंद्र अग्रवाल, दिलीप सिंह, श्वेता, सीता सोनी, सुरेंद्र चंद्रपुर बाजी एवं तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी सीमा मीणा, दीपक सुमन एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहे।