जयपुर। सीबीआई ने गुरुवार को उस ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया जिसने बंगाल में हुई हिंसा में घरों को आग लगाने के लिए इस्तेमाल किये गये पेट्रोल को लाने का काम किया था।
सीबीई के मुताबिक ई-रिक्शा चालक ने जिसने बीरभूम के बोगटुई गांव में घरों में आग लगाने के लिए इस्तेमाल किए गए पेट्रोल का कथित रूप से परिवहन किया, जिससे नौ लोगों की मौत हो गई। इस शख्स का नाम रितान शेख है सीबीआई ने इसे आज सुबह बोगतुई स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
हत्याकांड के बाद से ही था फरार
सीबीआई अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "सीसीटीवी फुटेज के आधार पह ही इस व्यक्ति की पहचान की गई। साथ ही गिरफ्तार किए गए अन्य संदिग्धों और गवाहों के बयानों में भी उसका नाम आया।" सीबी आई ने बताया कि उन्होंने बताया कि हत्याकांड के बाद से रतन लापता हो गया था। वह दिन में छिप जाता था और रात के अंधेरे में घर लौट जाता था।
बता दें कि सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद मामले में छह लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी ने पहले पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 22 लोगों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पुछताछ जारी है। गौरतलब है कि स्थानीय टीएमसी नेता भादु शेख की हत्या के बाद बोगटुई में हिंसा भडक उठी और घरों में कथित रूप से आग लगने से नौ लोगों की जलने से मौत हो गई।