संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान
आजादी के बाद पहली बार बनी सड़क ग्रामीणों में खुशी
खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के अथक प्रयास से आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजमार्ग कांटी घाटी से चैनपुरिया तक रास्ते पर सड़क निर्माण पूरा हुआ।
इस मार्ग से ब्राह्मणों की झोपड़ियां, देवजी का थाना होते हुए जहाजपुर भीलवाड़ा जिले को सीधा रास्ता मिल गया है। अब भीलवाड़ा जिले में आवाजाही करने वाले लोगों को मिलेगा, शार्ट व सुगम रास्ता।
इस सड़क निर्माण पर कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, नारायण गुर्जर, मानसिंह मीणा,लादू फोजी, भंवर लाल गुर्जर ,देव लाल गुर्जर ,ग्यारसी लाल, धर्मराज ,धर्मराज राव, राम कुमार मीणा रामेश्वर मीणा ,रामकरण मीणा, दुर्गा नाथ ने भी राज्यमंत्री अशोक चाँदना जी का आभार जताया।