संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
बाल अधिकारिता विभाग, बाल कल्याण समिति एवं एक्शनएड के संयुक्त तत्वाधान में राजीव गांधी सेवा केंद्र बम्बोरी ग्राम पंचायत में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन गुरूवार को बाल कल्याण समिति सदस्य छुट्टनलाल शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि पंचायत शिक्षा अधिकारी रामलाल मीणा रहे। सभी ग्राम पंचायतों में बच्चों की सुरक्षा, किशोर न्याय अधिनियम एवं बाल विवाह रोकथाम पर जागरूकता और शिक्षा से ड्राप आउट बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
बैठक में छुट्टनलाल शर्मा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 पर जागरूक किया ।
पंचायत शिक्षा अधिकारी रामलाल मीणा ने बाल अधिकारों पर जानकारी दी।एक्शनएड के जोनल कोऑर्डिनेटर मांगीलाल शेखर, बाल संरक्षण अधिकारी गोविंद गौतम सहायक निदेशक हुकुम चंद जाजोरिया, शिक्षक रामकैलाश मीणा, अजय कुमार शर्मा, मनीष कुमार पारीक, बम्बोरी की ग्राम साथिन सुनीता जोशी, माटुन्दा साथिन सुनीता मेहरा, आशा-सहयोगिनी अनीता मीणा, सहायिका फूलंता गोचर, वर्ल्ड विजन से ज्योति एवं अन्य ने भाग लिया।