होलसेल बाजारों में चोरी का क्रम लगातार जारी

होलसेल बाजारों में चोरी का क्रम लगातार जारी

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 21 जुलाई, होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी को जानकारी मिली जिस पर सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ के साथ पंकज बागड़ी मौके पर पहुंचे बुधवार रात्रि जैन प्रोविजन स्टोर सब्जी मंडी का चोरों ने छत पर चढ़कर टीन शेड उखाड़ कर फर्नीचर तोड़कर उसके जरिए दुकान में प्रवेश कर चोरी को अंजाम दिया गया दुकान के जिसके मालिक ओम प्रकाश अग्रवाल जी जब सवेरे अपनी दुकान पर आए तो शटर में इनको कुछ गड़बड़ी दिखने पर इन्होंने जैसे तैसे शटर खोलकर देखा तो गल्ले में रखे हुए ₹21000 नदारद थे दुकान का सारा सामान अस्त-व्यस्त था जिसमें से काफी सारा माल चोर चुराकर ले गए ड्राई फ्रूट्स वगैरह जो महंगा महंगा माल था लगभग ₹30000 का दुकान स्वामी ने बताया चोरी कर लिया है और इनके पड़ोस की दुकान पर भी पहले चोरी हुई थी अब पास वाली ही इनकी दुकान है जिसके ऊपर से छत से टीन शेड की जो छत लगी हुई थी उसे उखाड़ कर उसके जरिए दुकान में प्रवेश किया और दुकान का सारा सामान छत के द्वारा ही बाहर निकाल कर चोर ले गए।
होलसेल व्यापार महासंघ संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने बताया कि इससे 4 दिन पहले भी बजाज खाने की परिधान क्लॉथ स्टोर एवं बर्तन बाजार शास्त्री मार्केट से गणेश मेहंदी के यहां भी चोरी की गई है चोरियों की वारदात लगातार बढ़ रही है चोरियों में प्रशासन का कोई भय नहीं है इन होलसेल बाजारों में जेब कटी ठगी लूट हनी ट्रैप लेडीस गैंग व्यापारियों से मारपीट शराब के लिए पैसे मांगना काफी समय से आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है जिस पर पूर्व में भी संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी ने कई बार प्रशासन से आर ए सी जवानों की हर होलसेल बाजार में तैनाती एवं अभय कमांड योजना के अंतर्गत सरकारी कैमरे की अति आवश्यकता बताई गई है जिस पर प्रशासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है एवं चोरों के मजे हो रहे हैं व्यापारियों का गया हुआ पैसा और सामान कभी वापस नहीं आया है ज्यादा से ज्यादा प्रशासन चोर को पकड़ लेता है उसे सजा दिलाकर थोड़े दिन की जेल हो जाती है नुकसान की भरपाई है रिकवरी नहीं हो पाती है इस तरह से व्यापारियों का आर्थिक नुकसान बढ़ता जा रहा है और व्यापारी काफी गुस्से में है पंकज बागड़ी ने बताया कि यदि प्रशासन का यही रवैया रहा तो व्यापारियों को इसके लिए विरोध प्रदर्शन करने होंगे