श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल चौगान आश्रम मै चल रहे पर्युषण पर्व का छठा दिन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग

श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल चौगान आश्रम मै चल रहे
पर्युषण पर्व का छठा दिन

बूंदी 6 सितंबर ,पंडित रिक्की जैन शास्त्री ने उत्तम संयम धर्म पर प्रवचन करते हुए कहा कि:-
संयम रखने का सीधा सा तात्पर्य है नियंत्रण रखने से। क्या-कब कहाँ-कितना-कैसे इन सभी का मापदंड तय करना ही संयम धर्म का पालन करना होता है। यह संयम हम जब अपने खाने-पिने पर रखेंगे तो कई बिमारियों से बचेंगे। शब्दों पर रखा हुआ संयम, सम्बन्धो को बिगड़ने से बचाएगा, अपनी लालसाओं पर रखा हुआ संयम आपको अनावश्यक खर्चों से बचाएगा..
मौन… कुछ लोगों के लिए इसका अर्थ अकेलापन होता है जबकि कुछ के लिए यह अपने भीतर देखने का अवसर होता है… अपने विचारों को संवारें।
दुनिया में कोई भी चुनौती इतनी कठिन नहीं जितनी कि ख़ुद को सुधारने की चुनौती।
हमेशा, जो आपके पास है, उसका आनंद लीजिये। इसके पहले कि वह आपके पास था, हो जाए..।

उप संयोजक संजय पाटनी ने बताया कि पर्युषण पर्व समिति की ओर से चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज समाज की सहयोगी संस्था दया श्री ट्रस्ट के द्वारा जैन हाऊजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी नरेश गंगवाल, अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाटनी एवं विशिष्ट अतिथि समाज के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप बाकलीवाल,व समाज के उपाध्यक्ष प्रद्युम्न पाटनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की , संस्था द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया। सरोज पाटनी, आशा गंगवाल, एकता कासलीवाल,और रंजना पाटनी ने मंगलाचरण किया। जैन हाऊजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निर्मला रावंका ने (निवॉण) प्राप्त किया, द्वितीय स्थान इन्द्रा शाह ने ( मोक्ष ) प्राप्त किया,एवं तृतीय स्थान केलाश शाह ने स्वर्ग प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के सांत्वना पुरस्कार चार मंगल -अनुपमा लुहाड़िया,पंच परमेष्ठि- गिरीश शाह, सम्यक दर्शन - सम्पत अजमेरा, सम्यक ज्ञान -नियति गंगवाल,और सम्यक चरित्र- अक्षिता शाह ने प्राप्त किया,
मंच संचालन योगेन्द्र कासलीवाल और संतोष पाटनी ने किया।
कार्यक्रम में जिनेश पाटनी, छुट्टन बाकलीवाल, दीपक गंगवाल,मनीष पाटनी, पवन शाह,कपील पाटनी, निरंजन कासलीवाल,और सीमा बाकलीवाल,रेखा शाह,ललित गंगवाल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे।अंत में पर्युषण पर्व समिति के संयोजक नवीन गंगवाल ने सभी समाज बंधुओं को धन्यवाद दिया।