संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
लोक सभा अध्यक्ष ने द्रोपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।
नई दिल्ली/कोटा 21 जुलाई , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने द्रोपदी मुर्मू को देश की नई राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी है।
बिरला ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमति मुर्मू ने सदैव जनता की आशाओं और आकांक्षाओं को वाणी दी है और आमजन की समस्याओं के समाधान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
बिरला ने आशा व्यक्त की कि उनके कुशल मार्गदर्शन में देशवासी नए भारत के निर्माण में अग्रणी योगदान देंगे।