संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी (राज)
प्रदेश के भाजपा नेता व पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने हाड़ौती क्षेत्र में चल रही डीएपी खाद की किल्लत पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया।
सैनी ने बताया कि रबी की फसल की बुवाई का समय शुरू हो गया है। लेकिन राज्य सरकार डीएपी की उपलब्धता नहीं करवा रही हैं ।ऐसे में खाद डीलरों के बाहर किसान दिनभर एक साथ खड़े रहते हैं। फिर भी खाद नहीं मिलने से कई किसान निराश लौट रहे हैं।
सैनी ने बताया कि राजस्थान सरकार को समय पहले ही खाद की आपूर्ति करवानी चाहिए थी ताकि किसान परेशान नहीं होते। उन्होंने बताया कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है इससे साफ जाहिर हो रहा है।
सैनी ने बताया कि आगामी दिनों में भी खाद की किल्लत रहेगी ।
हालांकि उन्होंने केंद्र के कृषि मंत्री को पत्र भेजकर राजस्थान में पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद उपलब्ध करवाने को कहा ताकि किसान फसल की बुवाई समय पर कर सके।