विधार्थी जीवन में आने वाली कठिनानायों से ना घबराकर आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लगे रहे - प्राचार्य डॉक्टर केशव शर्मा
डीग, मास्टर आदित्येंद्र जी राजकीय महाविद्यालय, डीग में शुक्रवार दिनांक 05-01- 2024 को राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर के सप्तम दिवस का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केशव शर्मा ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रजवलन के साथ किया । कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी सुश्री सीमा मीणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । शिविर के समापन समारोह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित किए गए जैसे कविता, काव्य पाठ, भक्ति गीत आदि जिसमे स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा पायल फौजदार ने कविता के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने एवं डिप्रेशन का शिकार न रहने की प्रेरणा दी।
बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सौम्या खंडेलवाल ने अपने काव्य पाठ में जीवन की तुलना रेल से की । स्वयंसेवकों द्वारा पेंटिंग के माध्यम से" बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ " पर्यावरण संतुलन , स्वच्छता जैसी सामाजिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। सात दिवसीय विशेष शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केशव शर्मा ने अपनी ऊर्जावान शब्दों के माध्यम से स्वयं सेवकों को बताया कि विद्यार्थी जीवन में आने वाली कठिनाइयों से ना घबराकर आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लगे रहे । इस अवसर पर वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर ईशा शर्मा, डॉक्टर सतीश चंद्र अग्रवाल एवं अन्य संकाय सदस्य श्वेता, सीता शर्मा, सुरेंद्र, चंद्रप्रभा तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी सीमा मीणा, दीपक सुमन एवं नेहा शर्मा उपस्थित रहे ।