नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

आदर्श मानव सेवा समिति कोटा द्वारा नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह इंजीनियर श्याम लाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनता के लोकप्रिय विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम में विद्यायक महोदय द्वारा नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई। जिसमें बद्री विशाल माहेश्वरी एवं जी डी पटेल संरक्षक, अरविंद कुमार शर्मा एवं एस एल कुमावत परामर्शदाता, बद्री लाल गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, किशन लाल काबरा एवं अनिल कुमार कुलश्रेष्ठ उपाध्यक्ष, नानकराम भगवानी महामंत्री, नरेश चंद गर्ग कोषाध्यक्ष, राज किशोर गुप्ता सह सचिव, कृष्ण गोविंद लाहोटी सह कोषाध्यक्ष, राकेश शर्मा संगठन सचिव, पवन अग्रवाल मीडिया प्रभारी, अनिल शर्मा विधि सचिव, सुश्री मिथिलेश कुलश्रेष्ठ महिला संयोजिका, अनिता अग्रवाल सहसंयोजिका तथा कार्यकारिणी सदस्य सर्व सूरज मल विजय, राधेश्याम शारदा, रघुवीर सिंह मेहरा, ए बी दास, अरविंद कुलश्रेष्ठ, गिरिराज प्रसाद श्रंगी, चंद्रभान शर्मा, हरीश चंचलानी, संजीव मदान, त्रिलोक चंद माहेश्वरी, जंबु कुमार जैन, सुनील मदान, प्रेम चंद सैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समिति अध्यक्ष श्याम लाल गुप्ता ने बताया कि यह समिति हमेशा से सेवा कार्याें में राजकीय विद्यालय, व्रधाश्रम, गौशाला, कोरोना काल में आवश्यक सामग्री आदि आवश्यकता की पूर्ति करती रही है तथा आगे भी करती रहेगी। क्योंकि समिति के सभी सदस्यों का तन मन धन से लगातार सहयोग मिलता रहता है। विधायक महोदय ने समिति द्वारा किए जा रहे जन सेवा कार्याें की सराहना की तथा सनातन धर्ममंदिर शास्त्रीनगर दादाबाड़ी में शेड निर्माण के लिए विधायक कोष से दस लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके लिए सभी ने विधायक संदीप शर्मा का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को मनोरंजन बनाने के लिए नानक राम भगवानी महामंत्री द्वारा प्रश्नोत्तरी एवं गेम्स आयोजित किए गए तथा पारितोषिक दिए गए। नए सदस्य व समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए भी सदस्यों का सम्मान मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। संरक्षक बद्री विशाल माहेश्वरी द्वारा समिति के सेवा कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन भागवानी द्वारा किया गया। अरविंद शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया। अंत में एस एल कुमावत द्वारा राष्ट्रगान कराया व दिवंगत सी डी एस बिपिन रावत, उनकी पत्नी तथा अन्य सैन्य अधिकारियों सहित इस समिति के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।